Latest Job Vacancy

____________________________________

Thursday, March 19, 2026

बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर नियुक्ति 2026


वर्ष 2026 में  बिहार पुलिस विभाग में कांस्टेबल (सिपाही) पद पर करीब 10 हजार पदों पर नियुक्ति की जाएगी. बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवार को कम से कम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

इस नियुक्ति के लिए नोटिफिकेशन जल्द ही प्रकाशित की जाएगी. 

सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए पहले उम्मीदवार की लिखित परीक्षा ली जाएगी. इस परीक्षा में सामन्य ज्ञान, बिहार से सम्बन्धित इतिहास और करेंट अफेयर्स, सामन्य विज्ञान, गणित और रीजनिंग से सम्बंधित प्रशन पूछे जायेंगे. सिपाही भर्ती में 33% आरक्षण महिला उम्मीदवार के लिए तय है. 

लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की शारीरिक परीक्षा ली जाएगी. जिसमें 1 मील की दौड़ , ऊँची कूद, लम्बी कूद और गोला फेंकने का टेस्ट लिया जायेगा. जो भी उम्मीदवार फिजिकल टेस्ट को उत्तीर्ण करेगा उसे ही मेरिट लिस्ट में स्थान मिलेगा.  

0 Comments: